logo

भरत तिवारी के बाद बिहार में पहला एनकाउंटर, कुख्यात फैकन को पैर में लगी गोली 

भरत तिवारी के बाद बिहार में पहला एनकाउंटर, कुख्यात फैकन को पैर में लगी गोली 

Bihar Encounter:
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है इसी बीच बिहार में एक और एनकाउंटर किया गया। भरत तिवारी के एनकाउंटर के 16 दिनों बाद ही बिहार में फिर से एनकाउंटर शुरु हो गया है। सीएसपी संचालक से लूटपाट मामले में आरोपी फैकन कुमार को पुलिस ने सीतामढ़ी में  एनकाउंटर किया। इसके साथ ही चार और अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फैकन के पैर में गोली लगी है। 

जवाबी कार्रवाई में फैकन को पैर में लगी गोली
जानकारी के मुताबिक, फैकन सीएसपी संचालक से लूटकांड का आरोपी है। गुरुवार को अपराधियों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरु की। जांच-पड़ताल के दौरान ही पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फैकन अपने कुछ साथियों के साथ रीगा थाना इलाके में है। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैकन को उसके साथियों के साथ घेर लिया। पुलिस से घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में फैकन को पैर में गोली लगी। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। साथ ही पुलिस ने फैकन के चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटनास्थल से इन चीजों की हुई बरामदगी
पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, दो कारतूस समेत लूटी गई एक बाइक को बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, फैकन पर परसौनी थाने में पहले से भी लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं।

Tags - Bihar Encounter Fekan Kumar Encounter Sitamarhi Encounter