logo

बिहार में फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

bihar18.jpg

बिहार 
मौसम विभाग ने बिहार के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बिहार सहित 18 राज्यों में बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।

4 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश का अनुमान है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश के साथ आंधी और वज्रपात का खतरा बना रहेगा।

8 जिलों में भारी बारिश के अलर्ट 
मौसम विभाग ने बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिले हैं। इसके अलावा मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भी मौसम विभाग ने बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के बाकी 14 जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है।

IMD का कहना है कि कई इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित होने की भी आशंका जताई गई है।

Tags - Bihar Weather UpdateBihar Rain AlertIMD Weather ForecastMonsoon in BiharHeavy Rain Alert