logo

बिहार में अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में अलर्ट जारी

mausa00.jpg

Bihar Weather:
बिहार में मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए विभाग ने आज राज्य के 18 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही वज्रपात की भी संभावना है। 

इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बिहार और कोसी-सीमांचल वाले क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है, वहीं दक्षिण बिहार में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है उसमें बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल है।
 
 

नदियों में बढ़ा जलस्तर 
मानसून एक्टिव होते ही नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिलने लगी है। कोसी, बागमती समेत उत्तर बिहार की कई नदियों में उफान देखा जा रहा है। ऐसे में कई राज्य के इलाकों के डूबने का खतरा मंडराने लगा है। इसे देखते हुए प्रशासन की तरफ से लगातार लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Tags - Bihar Weather Bihar Rain Alert Heavy Rain in Bihar