टाटानगर से अयोध्या के लिए 29 जनवरी और 19 फरवरी को 08019 आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। इसमें आइसीएफ कोच के 12 स्लीपर बोगियां होंगी। जो 758 किलोमीटर यात्रा को 15 घंटे में पूरा करेगी।
हजारीबाग के बड़कागांव में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 4 लोगों को कुचल दिया है। इसमें एक पांच साल के बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही गयी।
मैनपुरी इलाके में हड़ताल के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इसी सूचना पर पुलिस चालकों से वार्ता करने पहुंची। लेकिन वार्ता में कोई नहीं बनी।
झारखंड के आदिवासी छात्रों को संताली भाषा की मुफ्त कोचिंग दी जायेगी। कोचिंग डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान (Dr. Ramdayal Munda Tribal Welfare Research Institute) की ओऱ से दी जायेगी।
रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रतिनिधिमंडल ने डीलिस्टिंग महारैली के आयोजन को लेकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अनुमति के लिए ज्ञापन सौंपा।
एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया और इसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया।
झारखंड से हर साल 33 हजार लड़कियों की मानव तस्करी हो रही है। इनको अवैध रूप से दूसरे राज्यों में काम करने के लिए भेजा जाता है। यह लड़कियां सबसे अधिक 14 से 18 वर्ष के बीच की होती है।
दक्षिम मध्य रेलवे के ओंगोल और वारंगल के बीच तीसरे रेलवे ट्रैक के निर्माण का काम चल रहा है। इसी के कारण रेलवे की ओऱ से ट्रैफिक ब्लाक की घोषणा की गयी है।
झारखंड के पलामू, मेदिनीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो भाइयों की मौत हो गयी है। लोगों ने बताया कि दोनों भाई दो अलग-अलग बाइक पर सवारे थे।
रांची में आयोजित आदिवासी यूवा महोत्सव का आज समापन हो गया। आयोजकों ने कहा है कि अगले साल फिर य़ुवा महोत्सव होगा।
कोहरे और धुंध की वजह से हादसों की आशंका ज्यादा होती है। इस वजह से रेलवे ने एहतियातन यह निर्णय लिया है कि कुछ ट्रेनों को कुछ महीने के लिए रद्द कर दिया जाए। रेलवे ने धनबाद और गोमो होकर चलने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को दिसंबर से फरवरी तक रद्द कर दिया है।
आदिवासी सेंगल अभियान के मुखिया सालखन मुर्मू को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने उनके जमशेदपुर के कदमा स्थिति घर की घेराबंदी कर दी है।