logo

आदिवासी युवा महोत्सव - 23 का हुआ शानदार समापन, अगले साल फिर होगा 

youth_fest.jpeg

रांची 

रांची में आयोजित आदिवासी यूवा महोत्सव का आज समापन हो गया। आयोजकों ने कहा है कि अगले साल फिर य़ुवा महोत्सव होगा। कार्यक्रम का आयोजन NGO "मानव कल्याण", द्वारा किया गया था। साथ ही इसमें को-आर्डिनेटर के रूप में "इंडिजीनस वेलफेयर सोसाइटी" और इसका प्रबंधन "ट्राइबल युथ फेस्ट टीम- 23" द्वारा किया गया। महोत्सव में झारखंड सरकार के सांस्कृतिक निदेशालय, पर्यटक, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने सहयोग किया। आज कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य से  हुई। इसमें मुख्य रूप से हो, मुंडा, संथाल एवं खड़िया एसोसिएशन के छात्रों द्वारा पारंपरिक नृत्य अपनी भाषा में पेश किया गया। झारखंड के 32 आदिवासी समुदाय के द्वारा आदिवासी रीति रिवाज और परंपरा के साथ गीत संगीत एवं सांस्कृतिक नृत्य पेश किये गये। एल्विन रोजारियो ने नागपुरी गाना प्रस्तुत किया। इसमें झारखंड के आदिवासी संस्कृति और इतिहास को दर्शाया गया। वहीं विक्रित बैंड द्वारा मंगरिया नागपुरी गीत प्रस्तुत किया गया। इस नागपुरी गीत को मॉडर्न टच के साथ पेश किया गया। अमन कच्छप द्वारा रैप परफॉर्मेंस किया गया। इसमें माडर्न अखरा और वर्तमान आदिवासी सामाज को रैप के माध्यम से पेश किया गया। 

कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड की कला और संस्कृति को प्रस्तुत करने और बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार का हमेशा सहयोग रहेगा। विशिष्ठ अतिथि बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासी युवा महोत्सव बहुत बड़ा मंच है। आदिवासी कलाकारों को कला प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। आयोजन कमिटी के अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने कहा कि अगले साल इससे भी बड़ा, तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा। सचिव शशि पन्ना ने झारखंड सरकार सांस्कृतिक निदेशालय, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग को इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। 

आयोजक समिति सदस्य - 
अजित लकड़ा (अध्यक्ष)
कृष्णा लकड़ा (महासचिव)
अनिल उरांव (महासचिव)
शशि पन्ना (सचिव) 
बिनोद कच्छप (कोषाध्यक्ष)
पंकज भगत (कोषाध्यक्ष )
प्रतीत कच्छप (संयोजक)
आकाश बाड़ा (संयोजक)
बिपिन टोप्पो, जिप सदस्य (संरक्षक सह सलाहकार)
अमरनाथ लकड़ा (संरक्षक सह सलाहकार)
अनिल अमिताभ पन्ना (संरक्षक सह सलाहकार)
नितिन तिर्की (संरक्षक सह सलाहकार)
कुणाल किशोर उरांव (संरक्षक सह सलाहकार)
अल्बीन लकड़ा (संरक्षक सह सलाहकार)