लोक आस्था और परंपरा का प्रतीक छठ महापर्व जिले में श्रद्धा के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने पूरे विधि-विधान के साथ 'नहाए-खाए' की रस्म अदा कर छठ व्रत की पवित्र शुरुआत की।
सिमडेगा पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने और उनकी कर्तव्यनिष्ठा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह “पुलिसमैन ऑफ द वीक: सिमडेगा पुलिस” पुरस्कार की शुरुआत की है।
पलामू जिले में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चैनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों — इजहार खान, अफरोज़ अंसारी और मोबासिर अंसारी — को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पलामू पुलिस द्वारा शहीदों की स्मृति में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश पर किया गया।
तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम के पीए के यहां हुई छापेमारी के बाद ईडी ने चौथा आरोप पत्र दायर किया
सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के 350 वीं शहीदी दिवस पर होनेवाला कार्यक्रम
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल से 11760 रुपए का सामान चोरी कर ले जाते एक महिला को पकड़ा गया है। जिसके बाद महिला के खिलाफ चुटिया थाना में शॉपिंग मॉल के स्टोर मैनेजर शिव मेहता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
देवघर पुलिस को डकैती मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना गांव में बीते सप्ताह हुई डकैती मामले में पुलिस ने छः अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने धालभूमगढ़ प्रखंड के मौदाशोली और हवाई पट्टी क्षेत्र में सागवान पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जंगलों में चल रही यह अवैध गतिविधि वन विभाग की लापरवाही को उजागर करती है।
अधिकारियों के पास एक सरकारी नंबर जो उठाया नहीं जाता, दूसरा दोस्तों व परिचितों के लिए और तीसरा सेटिंग-गेटिंग के लिए प्रयोग किया जा रहा
मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में कल से शुरू होने जा रही चौथी सैफ (South Asian Federation) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दक्षिण एशिया के छह देशों के शीर्ष एथलीटों की भागीदारी होगी।
राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को मिलना है आईएएस में प्रमोशन