जामताड़ा:
जामताड़ा (Jamtara) सदर थाना क्षेत्र के चेगायडीह गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों(Three Child) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
.jpeg)
खेलते-खेलते तालाब तक पहुंच गए थे बच्चे
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर तीनों बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते वे अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर चिरकुटोला स्थित एक तालाब के पास पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तीनों बच्चे तालाब के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। बच्चों के तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की। हालांकि, जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
.jpeg)
तीनों मृत बच्चों की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों बच्चे चेगायडीह गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है। आर्यन अंसारी (5 वर्ष), पिता- जसीमुद्दीन अंसारी, नासिर अंसारी (करीब 6 वर्ष), पिता- तबारक अंसारी, अमर सोहेल (करीब 6 वर्ष), पिता- सजाउद्दीन अंसारी एक ही गांव के तीन मासूम बच्चों की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। हादसे के बाद मृतकों के घरों में चीख-पुकार मची हुई है।
.jpeg)
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद गांव में गमगीन माहौल है और ग्रामीण पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधा रहे हैं।