logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर के लिए रवाना

ras.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह रांची के लोकभवन से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका जमशेदपुर का पहला दौरा है, जिसे लेकर पूरे शहर में सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई है। जमशेदपुर दौरे में उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार भी मौजूद रहेंगे। महामहिम के आगमन को देखते हुए सोनारी एयरपोर्ट से लेकर करनडीह तक के रूट को पूरी तरह सील कर दिया गया है और शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
अपने 5:30 घंटे के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति करनडीह में 'ओलचिकी लिपि' के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शिरकत करेंगी और लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद, वे आदित्यपुर स्थित NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के समापन के बाद राष्ट्रपति शाम करीब 3:40 बजे वापस रांची के लिए उड़ान भरेंगी।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news president news president khabar president update droupadi murmu news droupadi murmu khabar jamshedpur khabar jamshedpur update