logo

चतरा में खूनी संघर्ष, अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत; चार गंभीर घायल

firing_crime.jpg

द फॉलोअप डेस्क

चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव में रविवार देर रात गोलीबारी की हुई घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों द्वारा एक घर को निशाना बनाया गया था। इस अचानक हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कुंदा प्रखंड के गेंदरा गांव में अपराधियों ने देर रात एक घर पर धावा बोल दिया। अपराधियों ने घर के सदस्यों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जोरदार झड़प शुरू हो गई। इस वारदात में गोली लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की इस घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह गोलीबारी की घटना टीपीसी उग्रवादी संगठन से जुड़े दो लोगों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि पुलिस देर रात तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। पुलिस की टीम सुबह में गांव पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news chatra news chatra khabar chatra update firing news