logo

कुमार गौरव बने झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, कुलदीप और आशुतोष को भी जिम्मेदारी 

kumar_gorow.jpg

रांची
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कुमार गौरव को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इसके साथ ही कुलदीप कुमार रवि को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और आशुतोष कुमार को वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। युवा कांग्रेस नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नई टीम संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को युवाओं तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest