द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रपति का काफिला 29 दिसंबर यानि आज सुबह 9 बजे लोकभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी। वहीं 9 बजकर 25 मिनट पर जमशेदपुर के लिए उड़ान भरेंगी। वहां वे एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद आज ही शाम 4 बजकर 20 मिनट पर रांची लौटकर लोकभवन में विश्राम करेंगी। .jpeg)
इसे लेकर जमशेदपुर में पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इसके मद्देनजर 29 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से दिशोम जाहेरथान, करनडीह होते हुए परिसदन और खरकई गोलचक्कर तक के रास्ते पर ऑटो, बस और अन्य व्यवसायिक वाहनों का परिचालन बंद किया गया है। वहीं पूरे शहर में अधिकारियों की तैनाती की गई है।