द फॉलोअप डेस्क
पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के पाठ्यक्रम में फर्जी तरीके से एडमिशन लेने का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए एक लड़की ने दिव्यांग सर्टिफिकेट दिखाकर और खुद को कान से कम सुनाई देने की बात कहकर नामांकन कराने पहुंची थी। 
मिली जानकारी के मुताबिक लड़की ने जिस सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया था उसमें लड़की के दोनों कानों में छेद और ऊंची आवाज सुनाई देने की बात कही गई थी। कॉलेज में नामांकन से पहले लड़की की मेडिकल जांच हुई, जिसमें खुलासे हुआ कि लड़की दिव्यांग नहीं थी और उसे सुनने में किसी भी तरीके की दिक्कत नहीं थी। मेडिकल जांच होते ही लड़की मौके से फरार हो गई और नामांकन के लिए कॉलेज नहीं पहुंची। कॉलेज के प्रिंसिपल पारस महतो ने जानकारी दी कि एंट्रेंस के वक्त लड़की ने दिव्यांग का जिक्र नहीं किया था नामांकन के वक्त उसने खुद को दिव्यांग बताया था।.jpg)
बता दें कि अभी मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में नामांकन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले स्थानीय, जाति एवं दिव्यांग सर्टिफिकेट का पहले वेरिफिकेशन किया जाता है उसके बाद ही एडमिशन लिया जाता है। नामांकन के दौरान पिछले 15 दिनों के अंदर यह दूसरा फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। इससे पहले एक छात्रा ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नामांकन लेने की कोशिश की थी।