रांची में अरगोड़ा थाना के सहजानंद चौक के पास एक बड़ी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई दुकानें जलकर राख हो गई और लाखों का नुकसान हो गया। लोग का कहना है कि शायद यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है।
झारखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
राजधानी रांची के कई हिस्सों में रविवार को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। पावर सब स्टेशन पॉलीटेक्निक में पावर ट्रांसफॉर्मर को बदला जाना है, जिसके चलते विद्युत विभाग की ओर से शटडाउन लिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) "हर घर तिरंगा" अभियान के साथ "तिरंगा यात्रा" का आयोजन करेगी।
रांची जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 64,628 लाभुकों को उनके आधार से लिंक बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पेंशन राशि का भुगतान किया गया है।
हटिया से विधायक नवीन जायसवाल को झारखंड भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाए जाने पर जायसवाल समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर जायसवाल बिजनेस एसोसिएशन और अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा (झारखंड) ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मिहिजामथाना क्षेत्र के लधना डैम में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शनि कुमार हांसदा के रूपमें हुईहै।
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा है कि यदि आज़ादी के समय भाजपा का शासन होता, तो पिछड़े, दलित, आदिवासी और वंचित समाज के लिए संविधान में आरक्षण और उनके मूल अधिकारों का समावेश संभव नहीं होता।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली में एडमिट रामदास सोरेन के इलाज की जानकारी ली। मंत्री ने अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों से मुलाकात की।
अनुसूचित जाति आयोग के गठन, आरक्षण की बहाली और राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति समन्वय समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एससी समुदाय के लोग राजभवन के सामने एकत्रित हुए।
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत की 57वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महानगर वरीय उपाध्यक्ष बंटी यादव ने की।
गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के बलगो निवासी राजकुमार तुरी के बेटे एवं बेटी को गुरुवार रात करैत सांप ने काट लिया। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को सदर अस्पताल ले गए, जहां एक घंटे के बाद बेटे वीरेंद्र कुमार (13) की मौत हो गई, वहीं बेटी शीतल कुमारी (16) की म