रांची
राजधानी रांची के कई हिस्सों में रविवार को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। पावर सब स्टेशन पॉलीटेक्निक में पावर ट्रांसफॉर्मर को बदला जाना है, जिसके चलते विद्युत विभाग की ओर से शटडाउन लिया जाएगा।
इस कार्य के चलते 3 अगस्त (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। पहले यह अवधि 10 बजे से 2 बजे तक तय थी, लेकिन तकनीकी कार्यों की प्रकृति को देखते हुए इसे बढ़ाया जा सकता है।
शटडाउन का असर मुख्य रूप से मेन रोड, सुजाता चौक, कर्बला चौक, गोस्सनर कॉलेज क्षेत्र, सिरम टोली, फतेउल्लाह रोड, रेडिसन ब्लू होटल के आसपास, चर्च कॉम्प्लेक्स, सैनिक मार्केट और उर्दू लाइब्रेरी जैसे क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।
बिजली विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
