जामताड़ा
मिहिजामथाना क्षेत्र के लधना डैम में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शनि कुमार हांसदा के रूपमें हुई है। यह दुखद घटना सोमवार को हुई जब शनि कुमार, ट्रक के टायर के ट्यूब में हवा भरकर डैम में मछली पकड़ने गया था। जानकारी के अनुसार, शनि कुमार ट्यूब से फिसल गया और गहरे पानी में गिर गया। घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उस दिन भारी बारिश के कारण डैम में पानी का स्तर काफी बढ़ा हुआ था। स्थानीय समाजसेवी दाऊद अंसारी ने बताया कि शनि कुमार शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं - एक6सालकी बेटी और एक 4 साल का बेटा। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
