logo

हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा, 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में यात्रा

bjpuy.jpg

रांची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) "हर घर तिरंगा" अभियान के साथ "तिरंगा यात्रा" का आयोजन करेगी। इसकी जानकारी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा के महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी के लिए नन्द जी प्रसाद, शशांक राज, बबलू भगत और सीमा सिंह को सह-संयोजक बनाया गया है। कार्यशालाओं की श्रृंखला 3 अगस्त से 5 अगस्त तक विभिन्न जिलों में और 6 से 10 अगस्त तक मंडलों में आयोजित की जाएगी।


इन कार्यशालाओं में प्रदेश स्तरीय नेता भाग लेंगे। कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए मनोज सिंह ने बताया कि, 
•    3 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रांची महानगर की बैठक में शामिल होंगे।
•    संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह 5 अगस्त को रामगढ़ में उपस्थित रहेंगे।
•    प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू 3 अगस्त को लोहरदगा में भाग लेंगे।
•    डॉ. प्रदीप वर्मा रांची ग्रामीण ज़िले की कार्यशाला में सम्मिलित होंगे।
•    4 अगस्त को मनोज सिंह स्वयं लातेहार में उपस्थित रहेंगे।
•    प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद 6 अगस्त को जमशेदपुर महानगर में होंगे।
•    विकास प्रीतम 5 अगस्त को चतरा तथा 6 अगस्त को गढ़वा में भाग लेंगे।
•    आरती कुजूर खूंटी में, बड़ कुंवर गगराई पूर्वी सिंहभूम में कार्यशाला में उपस्थित होंगे।
•    पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी 5 अगस्त को धनबाद महानगर एवं ग्रामीण की कार्यशाला में भाग लेंगे।
भाजपा द्वारा 10 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों एवं प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और संस्थान पर तिरंगा फहराने का आग्रह करेंगे। इसके साथ ही 14 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व, भाजपा "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" भी मनाएगी।


________________________________________

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest