logo

विधायक नवीन जायसवाल के मुख्य सचेतक बनने पर जायसवाल समाज में हर्ष, दी गईं शुभकामनाएं

navin2.jpg


रांची

हटिया से विधायक नवीन जायसवाल को झारखंड भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाए जाने पर जायसवाल समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर जायसवाल बिजनेस एसोसिएशन और अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा (झारखंड) ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बधाई स्वरूप जायसवाल बिजनेस एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रभात रंजन, पारस जायसवाल, गोपाल भगत एवं संरक्षक सुनील जायसवाल ने विधायक को समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान की तस्वीर भेंट की।
इस अवसर पर विधायक एवं मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने सहस्त्रबाहु अर्जुन के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्हें भगवान दत्तात्रेय से एक हजार भुजाओं का वरदान प्राप्त था, जिसके कारण उन्हें "सहस्त्रबाहु" कहा जाता है। त्रेतायुग में जन्मे इस प्रतापी राजा को रावण से भी अधिक शक्तिशाली माना जाता है। उन्होंने रावण को पराजित कर बंदी बना लिया था, जो उनके अद्वितीय पराक्रम का प्रतीक है।


कार्यक्रम में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने कहा कि नवीन जायसवाल एक कर्मठ, संघर्षशील और जनप्रिय नेता हैं। वे हटिया विधानसभा सीट से अब तक सबसे अधिक बार विजयी होने वाले विधायक हैं, और लगातार चार बार जनता का विश्वास जीत चुके हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest