logo

Jharkhand News की खबरें

जमशेदपुर में अमानवीय घटना का वीडियो वायरल, बाइक से बांधकर कुत्ते को घसीटा

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र से एक निर्मम और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक अपनी बाइक के पीछे एक कुत्ते को बाँधकर सड़क पर घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा का निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर

टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही टाटा समूह, उद्योग जगत और शहर के सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।

ओलचिकी शताब्दी वर्ष : जमशेदपुर में राष्ट्रपति मुर्मू का आगमन 29 दिसंबर को, समापन समारोह की तैयारियां तेज

ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर जमशेदपुर में संथाली भाषा दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसके समापन समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

झारखंड में 159 संपत्तियों में से 108 का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड, तय समय सीमा समाप्त 

झारखंड में वक्फ संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। केंद्र सरकार द्वारा तय समय सीमा 6 दिसंबर रात 11:59 बजे तक राज्य की 67.92% वक्फ संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर दर्ज किया जा सका। केंद्र के निर्देशों के अनुसार झ

विधायक कल्पना सोरेन पहुंची रांची लोरेटो कॉन्वेंट, बोलीं- खेल अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ जीना सिखाता है

लोरेटो कॉन्वेंट, रांची के वार्षिक खेल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं  कल्पना सोरेन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन को दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है।

झारखंड में दिख रहा शीतलहर का असर, गुमला का न्यूनतम पारा 3.0°C पर पहुंचा

झारखंड में पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव ज्यादा ही देखने को मिल रहा है, जिसके चलते राज्य में काफी ठंड देखी जा रही है। इस बीच पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है।

अंडर-17 फ्री-स्टाइल कुश्ती में झारखंड की टीम करेगी दमखम का प्रदर्शन, रवाना हुए खिलाड़ी 

69वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता 2025 में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की 24 सदस्यीय स्कूली टीम शनिवार को रांची से बलिया (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुई। यह टीम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परि

इस्लाम नगर इदरिशिया में झामुमो का सम्मेलन, वार्ड 11, 16 और 17 के पदाधिकारी घोषित

रांची में झामुमो ने शनिवार को संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए महानगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर 11, 16 और 17 की नई इकाइयों का गठन किया। इस्लाम नगर और इदरिशिया कॉलोनी में आयोजित सम्मेलन में तीनों वार्डों के पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की गई। क

मंत्री दीपिका पांडे का आरोप : सरना कोड पर सिर्फ बोलती है भाजपा, आदिवासी मुद्दे पर कदम नहीं उठाती

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि यह सत्र जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों पर केंद्रित है। उनके अनुसार, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अनुपूरक बजट सहित कई जरूरी विधेयकों पर गंभीरता से चर्चा कर रहे हैं।

हजारीबाग जमीन घोटाला : ACB की ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 गिरफ़्तार; IAS विनय चौबे मामले से कनेक्शन 

हजारीबाग जमीन घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें इंद्रदेव प्रसाद, शशि शेखर, जय प्रकाश यादव, चतरु प्रजापति, हाजी कलाम और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

भाजपा घुसपैठ का मुद्दा उठाकर बुनियादी समस्याओं से मुंह मोड़ रही है- कांग्रेस 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा घुसपैठ के मुद्दे को उठाकर बुनियादी सवालों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि संथाल परगना की वही जमीन, जहां से भाजपा घुसपैठ का मुद्दा उठाती है, हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी को

RJD ने अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, संजय यादव बोले- बाबा साहेब भारत की बौद्धिक विरासत के प्रेरणास्त्रोत

प्रदेश राजद कार्यालय में आज भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने बाबासाहब के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

Load More