logo

बड़ी खबर : रांची पुलिस को बड़ी सफलता, 2 जनवरी से लापता अंश-अंशिका रामगढ़ से सकुशल बरामद

बरामद.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से पिछले कई दिनों से लापता दो मासूम बच्चों, अंश और अंशिका, को रांची पुलिस ने रामगढ़ जिले के चितरपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। उन्हें अब सुरक्षित रांची लाया जा रहा है। इस मामले कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जिन्हें पूछताछ के लिए रांची लाया जा रहा है। 
आपको मालूम हो कि 2 जनवरी को धुर्वा के मल्लार टोली से 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका घर के पास की दुकान से सामान खरीदने निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। पुलिस लगातार बच्चों की खोजबीन कर रही थी। वहीं मामले की जांच के लिए 40 सदस्यीय एसआईटी (SIT) का गठन किया था और चार राज्यों में छापेमारी भी की गई थी, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने सुराग देने वाले को 2 लाख का इनाम देने की घोषणा की थी। वहीं राहुल सिंह गिरोह ने भी सोशल मीडिया के जरिये दरियादिली दिखाते हुए ऐलान किया था कि यदि कोई बच्चे से जुड़ी कोई भी ठोस जानकारी देता उन्हें दो लाख का इनाम दिया जायेगा वहीं दूसरी तरफ एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस 5 हजार से अधिक मोबाइल नंबरों और लगभग 2 हजार सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही थी।
वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। हर कोई लगातार उनकी तलाशी को लेकर दुआएं कर रहा था और अब बच्चों को रांची पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इसकी जानकारी भी बच्चों के परिवार वालों को देदी गई है। 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news ranchi news ranchi khabar ranchi update