झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 07.09.2025 को जारी कक्षा 1 से 5 शिक्षक भर्ती का संशोधित परिणाम अब विवादों में घिर गया है। इस नए परिणाम के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी, जो पहले 12.08.2025 के परिणाम में चयनित थे, अब बाहर कर दिए गए हैं।
बड़कागांव में एक पुराने हत्याकांड मामले में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष जांच टीम यानी SIT ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम सीयूजे के एक भारत श्रेष्ठ भारत, एनसीसी, एनएसएस और स्पोर्ट्स विंग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
सीयूजे में 9 दिनों के लिए कर्मयोगी वृहत स्तरीय जन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 9-17 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय कर्मयोगी के उद्देश्य के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है।
जमशेदपुर जिले में पुलिस ने एक बड़ा छपा मारा है, जहां जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संत रॉबर्ट स्कूल के पीछे मैदान में छापेमारी कर पुलिस ने ब्राऊन शुगर के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में एक क्षेत्रीय दल की सरकार है और कांग्रेस केवल "पालकी ढोने" का काम कर रही है।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चलाया जा रहा है।
रामगढ़ जिले से सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ले के चुटूपालू घाटी में चावल और दाल से लदे दो ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
जमशेदपुर से छिनतई का एक मामला सामने आया है, जहां गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलडीह सिग्नल के पास मंगलवार की रात बदमाशों ने टाटा मोटर्स कर्मी सुरेंद्र सिंह की पत्नी नीतू सिंह से पर्स छीनने की कोशिश की।
देवघर-चितरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात भारी बारिश के बाद दक्षिणबहाल पुल के पास बना अस्थायी रास्ता धंस गया, जिससे एक वैगन आर कार पानी के तेज बहाव में बह गई। यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है।
जमशेदपुर पुलिस ने ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दंपति को गिरफ्तार किया है। 100 करोड़ रुपए से अधिक के ठगी मामले में मैक्सिस जोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, कि इस्लाम नगर के तबारक लॉज से दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS की टीम के द्वारा एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ़्तार किया गया है। जिसके पास से केमिकल, हथियार और कई चीज़ें बरामद की गई है।