logo

रामगढ़ घाटी के पास दाल-चावल से लदा ट्रक पलटा, 2 लोगों की मौत

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ जिले से सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ले के चुटूपालू घाटी में चावल और दाल से लदे दो ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार दो ट्रक के बीच आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में चालक और सह चालक की मौत हो गई। चावल और डाल से लदा एक ट्रक रांची से घाटी की ओर जा रहा था। इसी क्रम में घाटी में प्रवेश करते ही ट्रक अनियंत्रित होकर गड़के मोड़ के पास ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक का सारा सामान सड़क पर बिखर गया। शुरुआत में चालक और सह चालक का कुछ पता नहीं चला लेकिन जब बिखरे दाल और चावल के पैकेट को हटाया गया तो दोनों ही दबे मिले। 
वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसआई जॉनी कुमार ने बताया कि रेस्क्यू टीम की मदद से गाड़ी और अनाज को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Tags - jharkhand news jahrkhand latest news jharkhand update ramgarh news ramgarh latest news road accident news