logo

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 100 करोड़ ठगी मामले में दंपति को किया गिरफ्तार

FRAUD34.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर पुलिस ने ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दंपति को गिरफ्तार किया है। 100 करोड़ रुपए से अधिक के ठगी मामले में मैक्सिस जोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी तलाश काफी दिनों से की जा रही थी। गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस टीम ने इन दोनों को धनबाद के नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से गिरफ्तार किया है। 
घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी दंपति दिल्ली से तेजस राजधानी एक्सप्रेस से भुवनेश्वर जा रहा था। इसी क्रम में सुचना के आधार पर साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और मंगलवार सुबह लगभग 6:30 बजे ट्रेन से उतरते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
32 वर्षीय चंद्रभूषण सिंह बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के दामोदर गांव का रहने वाला है। वहीं 34 वर्षीय पत्नी प्रियंका सिंह भी इस खेल में बराबर की भागीदार बताई जा रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस दोनों को जमशेदपुर लेकर आई। और उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद मेडिकल जांच कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक टेल्को निवासी सुशील कुमार सरापमा ने लिखित शिकायत दी थी जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। उनपर निवेश के नाम पर पूरे देश से लोगों को ठगने का आरोप है। दोनों ने मैक्सिस जोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा देशभर से लगभग 100 करोड़ से अधिक की ठगी की है। 
 

Tags - jharkhand news jahrkhand latest news jharkhand update jamshedpur news jamshedpur khabar