logo

छिनतई का विरोध करने पर मां-बेटे की अपराधी ने की पिटाई, पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी को पकड़ा

snatching1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर से छिनतई का एक मामला सामने आया है, जहां गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलडीह सिग्नल के पास मंगलवार की रात बदमाशों ने टाटा मोटर्स कर्मी सुरेंद्र सिंह की पत्नी नीतू सिंह से पर्स छीनने की कोशिश की। इस दौरान छीना-झपटी में नीतू सिंह और उनका छह वर्षीय बेटा सार्थक सड़क पर गिर पड़े। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नीतू सिंह अपने बेटे के साथ साकची से घर लौट रही थीं। इसी क्रम में नीलडीह सिग्नल के पास पीछे से आए एक स्कूटी सवार युवक ने उनका पर्स झपटने की कोशिश की। नीतू सिंह ने साहस दिखाते हुए पर्स मजबूती से थामे रखा। आरोपी पर्स नहीं छीन सका, लेकिन छीना-झपटी में मां-बेटा सड़क पर गिर गए। गिरने से सार्थक के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि नीतू के चेहरे पर भी चोट लगी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। फिलहाल सार्थक की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

Tags - jharkhand news jahrkhand latest news jharkhand update jamshedpur news jamshedpur latest news jamshedpur khabar