बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करीब 40 दिनों बाद रविवार को पटना लौटे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान वे पुराने तेवर में नजर आए। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए नीतीश सरकार को 100 द
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग करने वाले पूर्व सांसद केसी त्यागी की जदयू से अब छुट्टी हो गई है। पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन के हाल ही में दिए बयानों से यह साफ हो गया कि जदयू का त्यागी से अब कोई संबंध नहीं है।
आज के दौर में जहां लोग खाना बनाना या मोबाइल ठीक करना यूट्यूब से सीख रहे हैं, वहीं भागलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां जिले के कहलगांव में एक झोलाछाप डॉक्टर की 'डिजिटल पढ़ाई' ने एक महिला की जान ले ली।
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब नई सरकार का इस साल का बजट सत्र शुरू होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के विधानसभा के बजट सत्र की तैयारी शुरु कर दी है।
बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झारखंड निवासी 34 वर्षीय राजू रंजन के रूप में हुई है।
बिहार प्रशासनिक सेवा में एक बड़ा बदलाव करते हुए राज्य में 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सूबे के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।
लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में अदालत ने राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके पुत्र तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, पुत्री मीसा भारती सहित अन्य के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।
प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के मोर्चे पर बिहार की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हो पाया है। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के सितंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, बिहार देश के 29 राज्यों में FDI आकर्षित करने के मामले में 25वें स्थान पर रह
रोहतास जिले में घने कोहरे के कारण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के कछवा थाना क्षेत्र के दनवार रोड की बताई जा रही है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में करीब 50 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने चीफ कैशियर अनुराग अमन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बिहार में हिजाब को लेकर चर्चा में आईं आयुष चिकित्सक डॉ नुसरत परवीन ने 23 दिनों बाद 7 जनवरी को आखिरकार नौकरी ज्वाइन कर ली है। नुसरत की ज्वाइनिंग को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थी।
बिहार में सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य की 4246 प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर उन्हें ई-पैक्स (e-PACS) में परिवर्तित कर दिया गया है।