पटना:
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने तीन और समर्थित प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी सूची में पटना स्नातक, तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले जन सुराज ने 20 सितंबर को पांच निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी।

इन तीन सीटों पर इन्हें बनाया गया प्रत्याशी
जन सुराज की ओर से जारी नई सूची के अनुसार, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भूषण झा को प्रत्याशी बनाया गया है।
.jpeg)
पहले पांच सीटों पर जारी हो चुके हैं नाम
जन सुराज ने इससे पहले 20 सितंबर को बिहार विधान परिषद की पांच सीटों के लिए समर्थित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इनमें पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति, सारण शिक्षक से आफाक अहमद, दरभंगा शिक्षक से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन के नाम शामिल थे। अब तीन और सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने के बाद जन सुराज ने बिहार विधान परिषद की सभी 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। इन आठ विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव होना है।