logo

Jharkhand News

जीवन दांव पर लगाकर पा रहे शिक्षा, चतरा में उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को विवश नौनिहाल

चतरा के मयूरहंड में उफनती नदी पार कर जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं बाराडीह बेला गांव के 70 बच्चे। जानिए पुल के वादों और प्रशासन के दावों के बीच की पूरी सच्चाई।

रांची के RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम मामले में पटना के दो फ्लैटों में तलाशी, 1 करोड़ के जेवर और 20 लाख कैश मिले!

रांची के RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित दो फ्लैटों की तलाशी ली। जानकारी के अनुसार, दोनों फ्लैट दिल्ली से गिरफ्तार किए गए संदीप के हैं।

गढ़वा में MVI की विशेष जांच, बिना कागजात की 3 कमांडर जीप पकड़ीं; बोलेरो के नंबर पर चल रही थी जीप

गढ़वा जिला मुख्यालय में एमवीआई की टीम ने वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान तीन कमांडर जीप ऐसे मिले, जिनके पास जरूरी कागजात मौजूद नहीं थे।

कोडरमा में ससुराल से नाराज होकर निकला युवक, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर 36 वर्षीय संटू सिंह का शव मिला। ससुराल में विवाद के बाद घर से निकले थे, पुलिस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की आशंका जता रही है।

पाकिस्तान पर भारत की 19-0 की रिकॉर्ड जीत में चमकीं झारखंड की बेटियां, रोशनी ने दागे 2 गोल; बिनिमा ने भी किया स्कोर

चीन में आयोजित महिला जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 के रिकॉर्ड अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत की इस बड़ी जीत में झारखंड की तीन खिलाड़ियों ने भी अहम भूमिका निभाई। झारखंड की

स्टार वॉरियर्स की बेटियों का जलवा, झारखंड U-16 टीम में हुई एंट्री

स्टार वॉरियर्स की तीन बेटियों का झारखंड U-16 टीम में चयन हुआ है। रांची के कांके चरदी स्थित स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब की तीन होनहार खिलाड़ियों राखी कुमारी, नैंसी मुंडा और आयुषी कुमारी का चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी इस समय आंध्र प्रदेश में झारखंड टीम के साथ

कोडरमा के वृंदाहा झरने में डूबा छात्र, 2 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं; पटना से पहुंची NDRF की टीम

कोडरमा के वृंदाहा झरने में डूबे जहानाबाद के छात्र सागर कुमार का दो दिन बाद भी सुराग नहीं मिला। पटना से पहुंची NDRF की टीम ने शुक्रवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जमशेदपुर में दोस्त को बचाने पहुंचे युवक पर चापड़ से हमला, सिर पर कई वार

जमशेदपुर के कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-1 में गुरुवार देर रात पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोस्तों के साथ मारपीट की सूचना पर बीच-बचाव करने पहुंचे मो. कैफ नामक युवक पर आरोपियों ने चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया।

झारखंड पात्रता परीक्षा दोबारा होगी, हाईकोर्ट का JPSC को निर्देश; 6 माह में पूरी करें प्रक्रिया

झारखंड हाईकोर्ट ने JET परीक्षा दोबारा आयोजित करने का निर्देश दिया। राज्य सरकार नए सिरे से JPSC को अधियाचना भेजेगी, जिसके 6 महीने के भीतर परीक्षा और परिणाम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

JPSC की 2 परीक्षाओं में 500 OMR शीट से हुई थी छेड़छाड़, CID की केस डायरी में खुलासा

जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितता से जुड़े मामलों में मास्टरमाइंड अभय तिवारी को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। सीआईडी ने कोर्ट में सौंपी गई केस डायरी में अभय तिवारी को मास्टरमाइंड बताते हुए कई महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी है।

झारखंड में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट, 8 जिलों में वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

झारखंड में बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से आज पलामू, गढ़वा, सिंहभूम समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी। मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट।

Load More