logo

सियासत के बाद अब लॉ प्रोफेशनल बनीं अंबा प्रसाद, AIBE की परीक्षा पास की

सियासत के बाद अब लॉ प्रोफेशनल बनीं अंबा प्रसाद, AIBE की परीक्षा पास की

रांची: 
राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय रहने के बाद अब पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने न्याय के क्षेत्र में भी कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XXI) की परीक्षा पास कर ली है। इसकी जानकारी खुद अम्बा प्रसाद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है। उनके रिजल्ट कार्ड में भी Pass दर्ज है। अम्बा प्रसाद ने अपनी उपलब्धि साझा करते हुए लिखा कि “राजनीति के गलियारों के साथ-साथ, न्यायालय के गलियारों में भी हम कदम बढ़ा चुके हैं।” उन्होंने कहा कि उन्हें विधायिका का अनुभव है और कार्यपालिका की कार्यशैली को भी समझने का अवसर मिला है। उन्होंने आगे कहा कि विधायिका और कार्यपालिका के बीच की कश्मकश में फंसी जनता के लिए अब वह न्याय की गुहार भी लगाएंगी। अम्बा प्रसाद के मुताबिक, जनता पर किए गए अन्याय और प्रताड़ना के खिलाफ वह पहले भी आवाज उठाती रही हैं और अब कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगी।

“आपकी अम्बा AIBE की परीक्षा पास कर गई है”
अपनी पोस्ट में अम्बा प्रसाद ने समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा, “आपकी अम्बा आप लोगों के आशीर्वाद से AIBE की परीक्षा पास कर गई है।” उन्होंने इस उपलब्धि को अपने समर्थकों के आशीर्वाद से जोड़ते हुए आगे की कानूनी लड़ाई के लिए अपनी भूमिका का संकेत दिया। उपलब्ध रिजल्ट कार्ड के अनुसार, इस उपलब्धि के साथ अम्बा प्रसाद ने सार्वजनिक जीवन में अपने राजनीतिक अनुभव के साथ अब कानूनी क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही है।

Tags - Amba Prasad AIBE XXI AIBE Result 2026 Jharkhand Politics Ranchi News