logo

गढ़वा में MVI की विशेष जांच, बिना कागजात की 3 कमांडर जीप पकड़ीं; बोलेरो के नंबर पर चल रही थी जीप

गढ़वा में MVI की विशेष जांच, बिना कागजात की 3 कमांडर जीप पकड़ीं; बोलेरो के नंबर पर चल रही थी जीप

द फॉलोअप डेस्क

गढ़वा जिला मुख्यालय में एमवीआई की टीम ने वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान तीन कमांडर जीप ऐसे मिले, जिनके पास जरूरी कागजात मौजूद नहीं थे। इन वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां बोलेरो के नंबर पर कमांडर जीप चलती मिली। इसके अलावा कई ऐसे वाहन भी जांच के दायरे में आए, जो जरूरी दस्तावेजों के बिना सड़क पर दौड़ रहे थे। एमवीआई की इस कार्रवाई के बाद वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

स्कूल बसों के कागजात की भी हो रही जांच

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बसों और सवारी बसों के कागजात की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिन स्कूल वाहनों के दस्तावेज पूरे नहीं पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार जुर्माना और अन्य कार्रवाई की जाएगी। एमवीआई ने सभी स्कूल संचालकों और वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी कागजात अपडेट रखें। खासकर स्कूल बसों में फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस और सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता न हो।

Tags - Garhwa MVI Vehicle Checking School Bus Road Safety