सिकिदिरी थाना क्षेत्र के हेसातू गांव में संतोषी देवी की बेटी अचानक एक दिन घर से गायब हो गई। उसके गायब होते ही माता पिता परेशान हो गये। घटना 6 जून की है।
14 साल की उम्र में कार चलाने का लाइसेंस भी नहीं मिलता। आप वोट भी नहीं दे सकते। और इस छोटी सी उम्र में लॉस एंजेलिस का एक लड़का एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन गया है। नाम है कैरन काजी।
ED आज सेना की जमीन की खरीद-बिक्री के फर्जीवाड़ा मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर करेगी। जिनके खिलाफ आरोप पत्र दायर होगा उन सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
रांची के मोरहाबादी ग्राउंड के पास एक शव मिला है। सूचना पर लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मृतक का शव देखकर लग रहा है जैसे किसी ने गला दबाकर उसकी हत्या की है। शव मोरहाबादी मैदान स्थित म्यूजियम के ठीक सामने पड़ा हु
पटना और रांची के बीच आज पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू हुआ है। जिसे देखने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे लोगों में भारी उत्साह नजर आया। ट्रायल रन के बाद जल्द ही पटना-रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा।
झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख देवेन्द्रनाथ महतो के दिशा-निर्देश पर 10 मई से 11 जून तक 31 दिवसीय आंदोलन रविवार को संपन्न हुआ। यूनियन के अनुसार चार चरणों का 60-40 नाय चलतो महाजन आन्दोलन दो दिवसीय संपूर्ण झारखंड बंदी के साथ सफल रहा।
झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में रविवार को नशा के विरोध में औचक निरीक्षण बार में किया गया। पहले ही उत्पाद कमिश्नर को ज्ञापन दिया गया था कि कम उम्र के बच्चो को दारू पिलाना अवैध है।
चर्चित विधायक कैश कांड मामले में कांग्रेस ने तीन विधायकों डॉ. इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को पार्टी ने निलंबित कर दिया था। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद से ही ये क्यास लगाया जा रहा था कि इनका निलंबन वापस होगा।
रांची पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। रांची एसएसपी किशोर कौशल ने रविवार को कोतवाली थाना में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी.
मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान जोर शोर से चल रहा। लोकसभा एवम विधानसभा स्तर पर लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने नेताओं के कार्यक्रम भी निर्धारित किए हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला द्वारा जिला उपाध्यक्ष एवं रांची महानगर प्रभारी अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में हिंदपीढ़ी नेजाम नगर स्थित सदर लेन में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी उपस्थित थीं।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी पिछली बार की सात लोकसभा सीटों के अलावा जेवीएम की दो सीटो पर भी दावा करेगी।