द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी पिछली बार की सात लोकसभा सीटों के अलावा जेवीएम की दो सीट पर भी दावा करेगी। सूत्रों की माने तो टिकट देने में इस बार जाति का भी खास ख्याल रखेगी। वहीं, इन 9 सीटों में से किसी दो सीट पर एक में मुस्लिम और एक में क्रिश्चियन समुदाय से आने वाले उम्मीदवार को भी मैदान में उतारने की तैयारी है। राहुल के करीबी सूत्रों की माने तो झारखंड कांग्रेस को सभी 14 लोकसभा सीटों पर तैयारी करने कहा है। वहीं, 14 में से खासकर इन 9 सीटों पर विशेष ध्यान देने कहा गया है।
हर सीट का आंकलन कर रही कांग्रेस
झारखंड की एक-एक लोकसभा सीट का आंकलन कांग्रेस कर रही है। आलाकमान की ओर से हर सीट पर महागठबंध की कमजोर व मजबूत पक्ष पर नजर रखी जा रही है। पार्टी प्रखंड स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मेहनत में जुटी है। दरअसल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से सबक लेते हुए कांग्रेस 2024 में होने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना चाहती है। बीते चुनाव में महज एक सीट ही कांग्रेस जीत पाई थी। जबकि, महागठबंधन में जेएमएम, राजद और झाविमो भी तब गठबंधन में शामिल थे। यही वजह है कि इस बार कांग्रेस आलाकमान की ओर से हर सीट का आंकलन किया जा रहा है।
जानिए कौन कहां से हो सकते हैं उम्मीदवार
चतरा- राजेश ठाकुर, केएन त्रिपाठी, प्रमोद दुबे, धीरज साहू, उमाशंकर अकेला
लोहरदगा- सुखदेव भगत, शिल्पी नेहा तिर्की, झारखंड में कार्यरत एक महिला अफसर, सुखेर भगत, चैतू उरांव
रांची – सुबोधकांत सहाय, अजयनाथ शाहदेव, केशव महतो कमलेश
खूंटी – कालीचरण मुंडा, भूषण बाड़ा
चाईबासा – गीता कोड़ा, प्रदीप बलमुचू
कोडरमा – बादल पत्रलेख, धनंजय सिंह, अनवर अहमद अंसारी
हजारीबाग – सौरभ नारायण सिंह, अंबा प्रसाद, शहजादा अनवर, गोपाल साहू
धनबाद – ददई दुबे, पूर्णिमा सिंह, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, जलेश्वर महतो
गोड्डा - दीपिका पांडेय सिंह, प्रदीप यादव, फुरकान अंसारी
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N