द फॉलोअप डेस्क
झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख देवेन्द्रनाथ महतो के दिशा-निर्देश पर 10 मई से 11 जून तक 31 दिवसीय आंदोलन रविवार को संपन्न हुआ। यूनियन के अनुसार चार चरणों का 60-40 नाय चलतो महाजन आन्दोलन दो दिवसीय संपूर्ण झारखंड बंदी के साथ सफल रहा। इस ऐतिहासिक सफल के साथ 31 दिवसीय आंदोलन का समापन किया गया। झारखंड बंद के अंतिम दिन आंदोलन के अगुवा देवेंद्रनाथ महतो को उनके साथियों के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली थाना से शाम 07:00 बजे रिहा किया गया। मौके पर छात्र नेता देवेन्द्रनाथ महतो ने बंदी को सफल बनाने में स्वेच्छा से सहयोग करने वाले आम जनता, बस, ट्रक, ऑटो संचालक, बाजार समिति, दुकानदार संघ, पुलिस प्रशासन को आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि संपूर्ण झारखंड में कुल 387 से अधिक जगहों पर सड़क पर उतरकर बंदी को ऐतिहासिक सफल बनाया गया।
बंदी रोकने के लिए सरकार ने हर हरबा किया इस्तेमाल
देवेन्द्रनाथ महतो ने मीडिया वार्ता के दौरान कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा इस महाजनआंदोलन को ध्वस्त करने के लिए हर हथियार चलाया गया। अंत में आंदोलन को रोकने के लिए सचिवालय सीजीएल, सिपाही नियुक्ति शिक्षक बहाली का विज्ञापन जारी कर दिया गया। लइसके बाद भी पांचों प्रमंडल के छात्रों ने अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया। अब तो सरकार को 60-40 वापस कर खतियान आधारित संवैधानिक नियोजन नीति लागू करके झारखंडियों के हितार्थ में नौकरी देना ही होगा। अन्यथा झारखंडी छात्र सड़क पर उतरकर लगातार अपना संघर्ष जारी रखेंगे। अब मुख्यमंत्री यह तय करें कि छात्रों को किताब, कॉपी-कलम के साथ स्टडी रूम, लाइब्रेरी में देखना चाहते है या सड़क पर...? उन्होंने यह भी कहा कि नियुक्ति विज्ञापन से झारखंड शब्द को गायब करने से आज सवा तीन करोड़ जनता का मन में एक ही सवाल है कि आखिर इस राज्य का गठन क्यों किया गया था ?
बंदी के प्रमुख असर
1) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का देवघर दौरा रद्द हुआ।
2) केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के खूंटी का कार्यक्रम को स्थगित किया गया।
3) धनबाद रेलवे डीआरएम रांची पटना वंदे भारत ट्रेन ट्रायल कार्यक्रम को स्थगित किया गया।
4) भोजपुरी जगत के सुपरस्टार पवन सिंह का धनबाद कार्यक्रम स्थगित किया।
5) झारखंड का लाईफ लाईन एनएच 33 में रांची जिला के बुंडू स्थित टॉल प्लाजा गेट के पास तीन घंटे सड़क जाम।
6) रामगढ़ जिला में दिनभर सड़क जाम रहा।
7) वर्तमान सरकार द्वारा पहली बार समन्वय समिति का बैठक कर नियोजन नीति पर समीक्षा किया गया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N