logo

हैदराबाद में आयोजित भारत समिट में शामिल हुई दीपिका पांडेय सिंह

dipika_telagana.jpg

द फॉलोअप डेस्क

तेलंगाना में आज न्याय, समानता और महिला सशक्तिकरण भारत समिट का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह विशेष रूप से शामिल हुई। हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की आवाजें एक मंच पर गूंजी। इस आवाज में एक ऐसे भविष्य की कल्पना और चर्चा हुई जो नारी नेतृत्व, न्याय और समावेश पर आधारित हो। इस सम्मेलन में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवा नेताओं, शिक्षाविदों और नीति निर्माताओं ने हिस्सा लिया और यह साझा किया कि कैसे तेलंगाना महिलाओं के नेतृत्व में बदलाव की एक नई इबारत लिख रहा है।

मुख्य बिंदु जो उभरे
    •    ग्राम से ग्लोबल तक महिला की भूमिका
महिलाओं की भागीदारी केवल स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि वैश्विक मंचों तक हो — इसी सोच को सशक्त किया गया। तेलंगाना की कई महिला ग्राम प्रधान, शिक्षिकाएं और उद्यमी इस सम्मेलन में मौजूद रहीं और उन्होंने बताया कि कैसे अवसर मिलने पर महिलाएं पूरे समाज की दिशा बदल सकती हैं।
    •    शिक्षा और टेक्नोलॉजी में पहुंच
डिजिटल तेलंगाना के तहत, राज्य में बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के सफल प्रयासों पर रोशनी डाली गई। पैनल में कहा गया कि अब समय है कि हर लड़की आगे बढ़ कर काम करे।

Tags - dipika pandey singhjharkhandbharat samit