द फॉलोअप डेस्क
मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान जोर शोर से चल रहा। लोकसभा एवम विधानसभा स्तर पर लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने नेताओं के कार्यक्रम भी निर्धारित किए हैं। अभी प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना का प्रवास कार्यक्रम संपन्न हुआ। 12 जून से भारत सरकार के रेल राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल दानवे और महाराष्ट्र के विधान पार्षद प्रो. राम सिंदे झारखंड में 15 जून तक रहेंगे। वहीं, 13 जून से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम शुरू होगा। यह जानकारी महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।
जानें तीनों नेताओं का पूरा कार्यक्रम
राव साहेब पाटिल दानवे का कार्यक्रम
12 जून- 11बजे महेशपुर के कल्याण छात्रावास मैदान में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
14 जून - 11बजे पूर्वाह्न मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनुवा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन तथा 3 बजे चक्रधरपुर में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम को वे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं संपर्क से समर्थन अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे।
15 जून - दानवे 11 बजे पूर्वाह्न चैतगढ़ में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 2.30 बजे नेवटिया में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में भाग लेंगे। 4 बजे अपराह्न चाईबासा में प्रेसवार्ता करेंगे।
प्रो. राम सिंदे का कार्यक्रम
12 जून - रांची महानगर स्थित तपोवन मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रेसवार्ता करेंगे। 4 बजे अपराह्न रांची महानगर कार्यालय परिसर में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करने के बाद विशिष्ट परिवारों से संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
13 जून- जमशेदपुर जाने के क्रम में 8 बजे पूर्वाह्न वे देवड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। 11बजे पूर्वाह्न जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 4 बजे अपराह्न जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित टिफिन बैठक में भाग लेंगे।
14 जून- 11बजे पूर्वाह्न खूंटी में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
15 जून - 11 बजे पूर्वाह्न तोरपा विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
वसुंधरा राजे सिंधिया का कार्यक्रम
13 जून- 1बजे अपराह्न बाबा बैजनाथ की पवित्र धरती देवघर पहुंचेंगी। 3 बजे देवघर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।
14 जून- प्रातः 8 बजे बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद 11 बजे पूर्वाह्न प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगी। 1.30 बजे दुमका जिलांतर्गत कैराबनी में जनसभा को संबोधित करेंगी। गिरिडीह लौटने के क्रम में सिंधिया कर्णपुरा एवं झगरी में पार्टी द्वारा आयोजित संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में भाग लेंगी। वसुंधरा राजे का रात्रि विश्राम गिरिडीह परिसदन में होगा।
15 जून- 11 बजे पूर्वाह्न गिरिडीह में प्रेसवार्ता को संबोधित करने के बाद वे डुमरी में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में भाग लेंगी। 1 बजे अपराह्न बगोदर में जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम 5.30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय रांची पहुंचकर रात्रि 8 बजे सेवा विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम
12 जून- पाकुड़ जिलांतर्गत लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोहन्दा में अपराह्न 2 बजे और शाम 5 बजे साहेबगंज जिला अंतर्गत बरहेट में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
13 जून – 9 बजे पूर्वाह्न साहेबगंज में गंगा दर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 10.30 बजे पूर्वाह्न प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। 11 बजे पूर्वाह्न वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और 1बजे अपराह्न बोरियो में जनसभा को संबोधित करेंगे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N