पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने को लेकर अब राबड़ी देवी के पास केवल 7 दिन शेष हैं। भवन निर्माण विभाग ने एक बार फिर से अंतिम नोटिस 22 जून को अंतिम नोटिस जारी किया।
बिहार में धीरे-धीरे अब मॉनसून एक्टिव हो रहा है। आज मौसम विभाग ने पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ जिलों में येलो अलर्ट तो कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बिहार के सारण जिला स्थित पानापुर थानाक्षेत्र में परिजनों ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और फिर उनकी शादी करा दी। हालांकि, मामला इतन सरल नहीं है।
बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी नाम के युवक की कथित पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद सियासत गरमा गई है। बुधवार को भोजपुरी सिंगर, अभिनेता और विधान-परिषद सदस्य पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की।
बिहार के भवन निर्माण अंचल-1 (पटना) में पदस्थापित सुपरिटेंडिंग इंजीनियर पवन कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की।
मोतिहारी में मंगलवार को दो ट्रकों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए।
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “कितने भरत तिवारी को मारोगे, न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन।“
जेजेडी के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव के पूर्व पीए मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने तेज प्रताप पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए अगमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विरोध करने वालों की तीखी कटाक्ष की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान भरत तिवारी के आपराधिक रिकॉर्ड और अवैध हथियार के स्त्रोत की जांच करने की मांग उठाई।
जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने फैसला लेते हुए मोतीलाल राय को तत्काल प्रभाव से अपने पीए के पद से निष्कासित कर दिया है और मिशाल कुमार सिन्हा को पार्टी का मीडिया प्रभारी और अपना नया पीए बनाया है।
पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भागलपुर में बाईपास थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुमका मुख्य मार्ग पर होंडा शोरूम के समीप एक तेज रफ्तार कार और स्कूल मैजिक वैन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक वैन में सवार दो छात्र घायल हो गए।