logo

बिहार में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग का मामला, तिलक समारोह में पहुंचे बच्चे को लगी गोली; गंभीर रूप से घायल

भोजपुर__.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में हर्ष फायरिंग का मामला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक ताजा मामला भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा जलपा गांव से आया है, जहां रविवार की देर रात तिलक समारोह के दौरान चली गोली में एक 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
घायल बच्चा पिपरा जलपा गांव निवासी धर्मेंद्र राम का पुत्र अंश राज बताया जा रहा है। गोली बच्चे के पैर में लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर जख्मी अंश ने बताया कि गांव में तिलक समारोह आयोजित किया गया था, इस दौरान नाच-गाना भी रखा गया था। खाना खाने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ नाच देखने पहुंचा था, तभी अचानक उसके पैर में गोली लगी।
हालांकि गोली किसने चलाई इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पायी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली किसने और क्यों चलायी। तिलक समारोह में हुई गोलीबारी के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। 
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news bhojpur news bhojpur khabar firing news