द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन, आज यानि मंगलवार को सदन को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस बीच सदन में एक अत्यंत सौहार्दपूर्ण और रोचक नजारा देखने को मिला। नए स्पीकर को आसन तक पहुँचाने की लोकतांत्रिक परंपरा का निर्वहन करते हुए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दोनों एक साथ आगे आए। इन दोनों प्रमुख नेताओं ने मिलकर प्रेम कुमार को अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुँचाया और उन्हें आसन ग्रहण कराया। 
विधानसभा में NDA गठबंधन को इस बार स्पष्ट बहुमत मिला है, जिसके बाद BJP के विधायक डॉ प्रेम कुमार ने सत्र के पहले दिन यानि सोमवार को अपना नामांकन भरा था। और आज वे यह चुनाव निर्विरोध जीत गए हैं। स्पीकर चुने जाने पर सदन के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे निष्पक्ष तरीके से सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे।