द फॉलोअप डेस्क
नालंदा में बारातियों से भरी एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर पुल के पास का बताया जा रहा है, जहां तेज रफ्तार बारातियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो दर्जन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।
मृतक की पहचान सिधेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। ज्सिके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए विम्स पावापुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो लोगों की स्थति काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।.jpg)
प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे को लेकर बताया कि बारातियों से भरी बस सोहसराय मंदिर से शादी समारोह खत्म होने के बाद नवादा जिले के वारसलीगंज लौट रही थी। और बस ड्राइवर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी बस ने नियंत्रण खो दिया और ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस मैं बैठे एक व्यक्ति की मौत ओवरब्रिज से नीचे गिरने से हो गई। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है, वहीं शव को पोस्टमर्तं के लिए और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।