logo

प्रेम कुमार निर्विरोध चुने गए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष

prem_kumar0011.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज विधानसभा अध्यक्ष का मतदान पूरा हो गया है। इस पद के लिए सोमवार को बीजेपी के वरिष्ठ विधायक प्रेम कुमार ने नामांकन किया था। डॉ प्रेम कुमार 18 वें विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुन लिए गए हैं। 
नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सचिव ने राज्यपाल के आदेश को सदन में पढ़कर सुनाया। अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिसमें सभी प्रस्ताव BJP के वरिष्ठ विधायक प्रेम कुमार के नाम पर थे। जिसके बाद सदन में सर्वसम्मति से प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया।
बता दें कि बीते दिन सोमवार को यानि सत्र के पहले दिन उनके अलावे किसी और ने नामांकन नहीं किया था। जिसके बाद प्रेम कुमार आज निर्विरोध चुनाव जीत गए। वहीं इसके अलावा आज 6 नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ लिया। इसके पहले दिन सभी विधायकों ने शपथ लिया था लेकिन कुछ विधायक अनुपस्थित रहने के कारण आज शपथ ग्रहण में शामिल हुए हैं।
वहीं मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह फिलहाल हत्या मामले में जेल में है, इसलिए उन्होंने शपथ नहीं लिया है। वहीं अमरेंद्र पांडे आज भी विधानसभा नहीं पहुंचे हैं।
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news bihar assembly news bihar vidhansabha news