logo

महागामा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर नीलेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दी बधाई 

MAHAGAMA.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

महागामा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या 03 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नीलेश कुमार को 16 वार्ड पार्षदों का समर्थन प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही उनका निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया। उनके निर्वाचित होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। वहीं नीलेश कुमार के निर्विरोध निर्वाचन पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी बधाई दी है। बताया जा रहा है कि नीलेश कुमार का निर्विरोध निर्वाचन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता के विश्वास तथा उनके प्रति क्षेत्रवासियों के समर्थन को दर्शाता है।

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मिनहाजुल हक ने नीलेश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका यह निर्विरोध निर्वाचन महागामा नगर पंचायत के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नीलेश कुमार अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। मिनहाजुल हक ने कहा कि महागामा नगर पंचायत के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में उनकी सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने नीलेश कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना की है।

Tags - mahagama mahagama nagar panchayat nilesh kumar upadhyaksh election ward number 03 congress supported candidate uncontested election 16 ward councilors support election result villagers celebration democratic process public trust minister deepi