कोडरमा संसदीय सीट से बीजेपी के टिकट पर दूसरी बार सांसद चुनी गई अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।
पाकुड़ जिले के 2 गांव में डायरिया फैल गया है। अमड़ापाड़ा और लिट्टीपाड़ा प्रखंड में डायरिया की वजह से करीब 30 लोग बीमार हो गए। डायरिया फैलने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया।
झारखंड में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए 15 जून तक स्कूल के टाइमिंग में बदलाव किए गए है। केजी से कक्षा 12 तक की कक्षा सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक किया गया। इसे लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
गुमला पुलिस को मिली बडी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घाघरा थाना क्षेत्र से भाकपा माओवादी के 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर रवि गंझू को गिरफ्तार किया है।एसपी कार्यालय की ओर से गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है।
झारखंड में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने चंपाई सरकार पर निशाना साधा है। अमर बाउरी ने ट्वीट कर झारखंड सरकार को जेल से नियंत्रित करने की बात कही है।
झारखंड में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने चंपाई सरकार पर निशाना साधा है। अमर बाउरी ने ट्वीट कर झारखंड सरकार को जेल से नियंत्रित करने की बात कही है।
झारखंड में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने चंपाई सरकार पर निशाना साधा है। अमर बाउरी ने ट्वीट कर झारखंड सरकार को जेल से नियंत्रित करने की बात कही है।
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने ग्रामीण विकास व ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यों और योजनाओं की रिपोर्ट मांगी है। वह जल्द ही विभाग के काम की समीक्षा करेंगे। बता दें कि पहले इस विभाग के मंत्री आलमगीर आलम थे। ईडी ने मंत्री को गिरफ्तार कर लिया है।
मांडर में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों मे एक व्यक्ति का इलाज बुढ़मू सीएचसी में प्राथमिक अस्पताल में चल रहा है।
रांची के पंडरा में पैसे हड़पने के लिए रिटायर्ड सैनिक ने पत्नी को मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम महावीर साहू है। इस मामले में 2 बेटियों ने भी पिता का साथ दिया था।
झारखंड में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी नलिन सोरेन के विजय जुलूस में कथित तौर पर डांस करने वाले थाना प्रभारी की शिकायत लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल न्यायिक मामलों के प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचा।