द फॉलोअप, रांची
झारखंड राज्य स्वास्थ्य संबद्ध और स्वास्थ्य देखभाल परिषद, रांची के कार्यालय सभागार में आगामी 12 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श एवं निर्णय लिया जाएगा। परिषद की अध्यक्ष डॉ. मनीषा किरण की ओर से जारी पत्र में संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित होने की अपेक्षा की गई है। पत्र के अनुसार बैठक में राज्य के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
बैठक के लिए राजकीय पारा मेडिकल संस्थान रिम्स, रांची; राजकीय पारामेडिकल संस्थान एमजीएमएमसीएच, जमशेदपुर; राजकीय पारामेडिकल संस्थान, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, धनबाद; राजकीय पारामेडिकल संस्थान शेख भिखारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, हजारीबाग; राजकीय पारामेडिकल संस्थान, फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय, दुमका तथा राजकीय पारामेडिकल संस्थान, मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय, मेदिनीनगर, पलामू को पत्र भेजा गया है। परिषद अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण को भी प्रस्तावित बैठक की जानकारी दी है।
.jpeg)