logo

jharkhand News की खबरें

जमशेदपुर : मटका किंग लोचन पर फायरिंग मामले में 3 अपराधी गिरफ्तार, मौके से पिस्टल और कई उपकरण भी बरामद

गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टुईलाडूंगरी में मटका किंग लोचन पर फायरिंग करने के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने रवि खेड़ा गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल, एक जिंदा गोली, दो खोखा, सहित स्टी

गुमला DC ने आयोजित किया अंचल दिवस कार्यक्रम, मौके पर 116 समस्याओं का हुआ निपटारा

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल से जिले में प्रत्येक शनिवार को अंचल दिवस का आयोजन किया जा रहा है ताकि आमजन की ज़मीन, म्यूटेशन, प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित हो सके।

लघु वनोपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की मांग, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य के आदिवासी समुदायों के हित में लघु वनोपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में यथोचित वृद्धि की मांग की है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को एक पत्र लिखकर इस व

गिरिडीह : घरेलु विवाद में दंपती ने खाया कीटनाशक, पति की मौत; पत्नी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी गांव में शनिवार को घरेलू विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। पति-पत्नी द्वारा कीटनाशक खा लेने की घटना में जहां पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा संग दिउड़ी मां के मंदिर में टेका माथा, हुआ भव्य स्वागत

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ झारखंड के प्रसिद्ध दिउड़ी मां मंदिर में पूजा-अर्चना की।

गिरिडीह : मातृत्व सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लगाये लापरवाही के आरोप

चैताडीह स्थित मातृत्व सदर अस्पताल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दरअसल मरीज की स्थिति बिगड़ने के बाद अस्पताल परिसर में शनिवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों व अस्पताल कर्मियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।

JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो ने स्वास्थ्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, फार्मेसी काउंसिल में मूल झारखंडी की नियुक्ति की मांग

झारखंड लोककल्याण मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने आज नेपाल हाउस में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल से संबंधित कई गंभ

कल रांची के 19 परीक्षा केंद्रों पर होगी संयुक्त पारा मेडिकल परीक्षा, सेंटर के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, रांची द्वारा आयोजित पारा मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक स्तरीय)–2025 का आयोजन 20 जुलाई 2025 (रविवार) को रांची जिले के 19 परीक्षा केंद्रों में किया जा रहा है। परीक्षा के शांतिपूर्ण

रांची के पुंदाग में ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, गैस कटर से शटर काटकर लाखों के गहने उड़ाए

पुंदाग के शैल सिटी स्थित 'श्रेष्ठ ज्वेलर्स' में शुक्रवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर गैस कटर की मदद से दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे और करीब पांच लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

IAS पूजा सिंघल के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति नहीं, ED ने कोर्ट से मांगी स्वीकृति

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक अभियोजन की अनुमति नहीं दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पांच महीने पहले राज्य सरकार से इस संबंध में स्वीकृति मांगी थी, लेकिन 120 दिन बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला

चोरी के 3 किलो सोने और चांदी के आभूषण के साथ सबर महिला गिरफ्तार, भेजी गयी जेल

ओडिशा के रायगढ़ा में चोरी हुए सोने और चांदी के आभूषण के साथ जमशेदपुर के चाकुलिया पुलिस ने एक सबर महिला को गिरफ्तार किया है।

गुमला : लूटपाट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरिया गांव के पास हाल ही में हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल चार आरोपियों को रांची जिले के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी

Load More