logo

रांची के पुंदाग में ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, गैस कटर से शटर काटकर लाखों के गहने उड़ाए

shop0321.jpg

रांची
पुंदाग के शैल सिटी स्थित 'श्रेष्ठ ज्वेलर्स' में शुक्रवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर गैस कटर की मदद से दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे और करीब पांच लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत दुकानदार को दी। दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि चोरी गए जेवरों की कीमत पांच लाख से ज्यादा है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई है। दुकान के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है, जिसमें आठ से दस की संख्या में चोर नजर आ रहे हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की दिशा में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest