logo

कल रांची के 19 परीक्षा केंद्रों पर होगी संयुक्त पारा मेडिकल परीक्षा, सेंटर के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

board_exam.jpg

रांची
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, रांची द्वारा आयोजित पारा मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक स्तरीय)–2025 का आयोजन 20 जुलाई 2025 (रविवार) को रांची जिले के 19 परीक्षा केंद्रों में किया जा रहा है। परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के संयुक्त आदेश पर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों की संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के परिधि में निषेधाज्ञा लागू की है।


निषेधाज्ञा के अंतर्गत परीक्षा केंद्रों के पास निम्नलिखित गतिविधियां पूरी तरह वर्जित रहेंगी:
1.    पांच या उससे अधिक लोगों का एक स्थान पर इकट्ठा होना (सरकारी कार्य या शवयात्रा को छोड़कर)।
2.    किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग।
3.    आग्नेयास्त्र जैसे बंदूक, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि ले जाना (सरकारी कर्मियों को छोड़कर)।
4.    लाठी, डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला जैसे हरवे-हथियार लेकर चलना।
5.    किसी भी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन।
यह निषेधाज्ञा 20 जुलाई 2025 को सुबह 07:00 बजे से शाम 07:30 बजे तक प्रभावी रहेगी।
प्रशासन ने परीक्षार्थियों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest