logo

गिरिडीह : घरेलु विवाद में दंपती ने खाया कीटनाशक, पति की मौत; पत्नी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

girl_murder.jpg

द फॉलोअप डेस्क
तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी गांव में शनिवार को घरेलू विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। पति-पत्नी द्वारा कीटनाशक खा लेने की घटना में जहां पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमगी गांव निवासी 60 वर्षीय बाबूलाल राय और उनकी 50 वर्षीय पत्नी रधिया देवी के बीच शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ। विवाद के बाद दोनों ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। इस घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस की मदद से तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ। ज्ञानेंद्र ने जांच के उपरांत बाबूलाल राय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रधिया देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी देते हुए मृतक की बड़ी बहु सोनम कुमारी ने बताया कि वह खेत में काम कर जब घर लौटी, तो देखा कि सास-ससुर अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। तत्पश्चात वह उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची। हालांकि, विवाद की वजह क्या थी, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई। वहीं परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और हैरानी का माहौल है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update giridih news giridih update giridih latest news gumgi news tisri news tisri crime news