logo

जमशेदपुर : मटका किंग लोचन पर फायरिंग मामले में 3 अपराधी गिरफ्तार, मौके से पिस्टल और कई उपकरण भी बरामद

jmsd.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टुईलाडूंगरी में मटका किंग लोचन पर फायरिंग करने के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने रवि खेड़ा गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल, एक जिंदा गोली, दो खोखा, सहित स्टील का चापड़, बाइक और मोबाइल बरामद किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में दुईलाडुंगरी निवासी हरप्रीत सिंह गिल उर्फ राहुल गिल उर्फ गेड्डा, दुईलाडुंगरी के रहने वाले प्रेम कुमार उर्फ आयुष साहु और सोनारी जनता बस्ती निवासी धीरेन तन्तुबाई उर्फ मोची उर्फ दादा शामिल है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

सिटी SP कुमार शिवाशिष ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि रात करीब 9 बजे लोचन अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी दुईलाडुंगरी सीपी कबीर क्लब के पास पीछे से बाइक सवार हरप्रीत सिंह गिल उर्फ राहुल गिल उर्फ गेड्डा, मोची उर्फ दादा और प्रेम कुमार उर्फ आयुष ने लोचन को ओवरटेक किया। इसी दौरान मोची उर्फ दादा ने पिस्टल तानकर लोचन कुमार पर फायरिंग कर दी। तीनों अपराधी रवि खेड़ा गिरोह से जुड़े हुए हैं।

घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया। जिसमें कई ASI की टीम और थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jamshedpur news jamshedpur latest news golmuri news matka king news matka king lochan news crime news