जमीन घोटाला मामले में ईडी के सामने सीएम हेमंत सोरेन 31 जनवरी को उपलब्ध हो सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोम के रविवार को भी सुबह से राजधानी रांची समेत कई जिलों में बादल छाए है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर ईडी की टीम पहुंची है। सूत्रों से मिली रही जानकारी के अनुसार ईडी के सहायक निदेशक देवव्रत झा भी दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचे हैं।
झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने आज नई दिल्ली में अभियान चलाकर ट्रैफिकिंग (Human Trafficking) की शिकार 19 लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया है। साथ ही 2 मानव तस्कर भी गिरफ्तार किये गये हैं।
बिहार की नवनिर्मित सरकार के मुख्यमंत्री के रुप में नीतीश कुमार ने शपथ ले लिया है।
CM हेमंत सोरेन आज दुमका, राजभवन में युवा अवार्डियों से मिले। CM हेमंत से मिलनेवाले युवा अवार्डियों में अंकित पांडेय और जतिन कुमार के अलावे अन्य के नाम शामिल हैं।
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में 9वीं बार शपथ ग्रहण कर लिया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है।
तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि खेल अभी बाकी है, मैं जो कहता हूं करता हूं। शुरू उन्होंने किया है खत्म हम करेंगे। तेजस्वी ने दावा किया है कि जनता दल 2024 में खत्म हो जाएगी।
शाम 5:30 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 6:30 बजे प्रेस कॉन्फेंस करेंगे।
तेजप्रताप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि जब भाव न जागा भावों में, उस भावों का कोई भाव नहीं,ऐसी भावों का कोई स्थान नहीं,जिनका भाव नहीं अपनों की भावों में,कहाँ रखी है भाव तेरी, जिनका ख़्याल तेरी भावों में,बस सत्ता का ख़्याल है तेरी भावों में,अपनों
JSSC-CGL के अभ्यर्थी आज दूसरी चरण के एग्जाम को लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी JSSC के ऑफ़िशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड का लिंक आ सकता है।
कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने नीतीश कुमार की तुलना गिरगिट से कर डाली। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को भी कड़ी टक्कर देते हैं। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के इस्तीफे से इंडि. गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।