झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक 10 जून को सांसद और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की अध्यक्षता में होगी। यह बैठक उनके मोरहाबादी स्थित आवास (इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के बगल) में होगी।
रांची के विभिन्न थानों में पदस्थापित 192 वाहन चालकों का तबादला मंगलवार को कर दिया गया है। एसएसपी किशोर कौशल ने लंबे समय से एक ही थाना में पदस्थापित वाहन चालकों का तबादला करते हुए सभी चालकों को जल्द से जल्द प्रतिनियुक्त स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिय
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अस्पताल जा रहे रिटायर्ड आर्मी जवान के साथ छिनतई का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की सुबह रिटायर आर्मी के जवान विश्वजीत प्रसाद अपनी पत्नी के साथ आर्मी अस्पताल जा रहे थे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर ट्रिपल आईटी रांची और युवा सदन के बीच एक एमओयू हुआ। ट्रिपल आईटी रांची की ओर से निदेशक प्रो. जितेंद्र मिश्र और युवा सदन के अध्यक्ष आकाश पांडेय ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इसके तहत ट्रिपल आईटी रांची और युवा सदन द्वारा एक सीएसआर
निर्भर हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों के बीच हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस आयोजन को कराकर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने अपना जन्म दिन मनाया। वह हर वर्ष अपना जन्म दिन जिला के सुदूरवर्ती इलाके में हॉकी खिलाड़ियों के साथ मनाकर खिलाड़ियों क
झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन में 12 जून से सभी कोर्ट संचालित होने हैं। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। कोर्ट परिसर में सोमवार को कोबरा सांप निकला।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार की शाम रांची पहुंचे। आईपीएल 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स को जिताने के बाद पहली बार रांची के राजकुमार रांची पहुंचे हैं। जैसे ही यह खबर उनके फैंस को मिली कि धोनी रांची आ रहे हैं तो टर्मि
ओडिशा में हुए भयावह रेल दुर्घटना के मरे और घायल हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने अपने 5 महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषण
धुर्वा स्थित नए हाईकोर्ट बिल्डिंग से झारखंड हाईकोर्ट के सभी कोर्ट 12 जून से संचालित होंगे। इस संबंध में झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद शाकिर ने आदेश जारी कर राज्य सरकार के सभी विभागों, केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों आदि को पत्र लिखकर सूचित किय
विपक्षी एकता को लेकर पटना में 12 जून को होनी वाली बैठक में एक बार फिर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी हाल में इस बैठक को करना चाहते हैं। इसमें विपक्षी पार्टियों की सहमति भी है। मगर एक-दो अड़चन की वजह से लगातार यह बैठक स्थगित होती
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रेसलर साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट अपने काम पर लौट आए हैं। दरअसल तीनों पहलवान रेलवे में नौकरी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने ड्यूटी सोमवार
ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। इसके तहत सीबीआई की एक टीम सोमवार सुबह खड़गपुर पहुंची। यहां मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के कार्यालय से जांच की शुरुआत हो गई। बताया जा रहा है सीबीआई की टीम ने जांच के लिए प्रत्यक्षदर्शियों को खड़गपुर बुलाया ह