logo

झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन परिसर में निकला सांप, 12 जून से यहां संचालित होने हैं सभी कोर्ट

1676.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन में 12 जून से सभी कोर्ट संचालित होने हैं। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। कोर्ट परिसर में सोमवार को कोबरा सांप निकला। जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद सर्पमित्र शुभम और उमा को वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि करीब 35 मिनट के जद्दोजहद के बाद के बाद चार फीट लंबे सांप को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में बनाए गए एक जलाशय में यह सांपा था। सांप को पकड़ने के बाद उसे पतरातू जंगल में छोड़ दिया गया है

12 जून से नया भवन होगा गुलजार
धुर्वा स्थित नए हाईकोर्ट बिल्डिंग से झारखंड हाईकोर्ट के सभी कोर्ट 12 जून से संचालित होंगे। इस संबंध में झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद शाकिर ने आदेश जारी कर राज्य सरकार के सभी विभागों, केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों आदि को पत्र लिखकर सूचित किया है। बताते चलें कि करीब 600 करोड़ की लागत से बने झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन हाल में ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। नए हाईकोर्ट बिल्डिंग में तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। मालूम हो कि पुराने हाईकोर्ट भवन से कोर्ट के सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि नए हाईकोर्ट भवन में शिफ्ट भी किए जा रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N