logo

ओडिशा रेल दुर्घटना : अपने 5 महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे इरफान अंसारी, साथी विधायकों से की ये अपील

1397.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ओडिशा में हुए भयावह रेल दुर्घटना के मरे और घायल हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने अपने 5 महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की। इरफान अंसारी ने कहा कि भीषण ट्रेन दुर्घटना से मुझे बहुत बड़ा सदमा लगा है। भयावह हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों और घायलों के दर्द को मैं भली-भांति महसूस कर सकता हूं। मैं परिवार वालों के साथ इस दुख की घड़ी में चट्टान की तरह खड़ा हूं। यही वजह है कि मैंने यह निर्णय लिया है कि अपने 5 महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दूंगा।

विधायकों से वेतन का हिस्सा देने का किया अनुरोध
इरफान ने साथी विधायकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने वेतन का एक हिस्सा दान करें। ताकि, शोक संतप्त परिवारों की मदद की जा सके।

मरने वालों का गलत आंकड़ा किया जा रहा पेश
इस दुख की घड़ी में नेतागिरी नहीं करने की बात कहते हुए इरफान अंसारी ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा मारे गए लोगों का जो आंकड़ा प्रस्तुत किया जा रहा है, वह सरासर गलत है। ट्रेन के 4 जेनेरल बोगियों में लगभग हजार से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे। जिनका कोई ऑफिशियल रिकॉर्ड नहीं होने के कारण उनका कोई अता पता नहीं चल रहा। वैसे यात्रियों को भी चिन्हित कर उनके परिवार वालों को भी उचित न्याय के साथ-साथ मुआवजा मिलना चाहिए।

सरकारी नौकरी दे मोदी सरकार
इरफान ने केंद्र की मोदी सरकार से आग्रह किया है की वह अपना बड़ा दिल दिखाएं। मारे गए छात्र-छात्राओं के परिवार वालों को रेल में सरकारी नौकरी दें। साथ ही अंबानी और अडाणी से कहकर मारे गए छोटे-छोटे बच्चे के परिवार वालों को 50-50 लाख रुपया दें। साथ ही मारे गए अन्य सभी यात्रियों को 25-25 लाख रुपया मुआवजा के रूप में शीघ्र दिलाने का काम करें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N